Krishna (कृष्ण)

Yashomati Maiya Se Bole Nandlala

यह लोकप्रिय कृष्ण भजन है जिसमें नंदलाला यशोदा मैया से अपने रंग और राधा की गोरी काया के बारे में पूछते हैं, और माता स्नेहपूर्वक उत्तर देती हैं।
यशोमती मैया से बोले नंदलाला,
यशोमती मैया से बोले नंदलाला।
राधा क्यों गोरी मैं क्यों काला,
राधा क्यों गोरी॥

ओ ओ ओ,
यशोमती मैया से बोले नंदलाला,
राधा क्यों गोरी मैं क्यों काला।
बोली मुस्काती मैया ललन को बताया,
काली अंधियरी आधी रात में तू आया ॥
यशोमती मैया से बोले नंदलाला

लाडला कंहैया मेरा ओ,
लाडला कंहैया मेरा काली कमली वाला,
इसी लिए काला,
यशोमती मैया से बोले नंदलाला,
राधा क्यों गोरी मैं क्यों काला,
राधा क्यों गोरी मैं क्यों काला ॥
यशोमती मैया से बोले नंदलाला

बोली मुस्काती मैया सुन मेरे प्यारे,
बोली मुस्काती मैया सुन मेरे प्यारे,
गोरी गोरी राधिका के नैन कजरारे,
काले नैनों वाली ने ओ,
काले नैनों वाली ने ऐसा जादू डाला,
इसी लिए काला ॥
यशोमती मैया से बोले नंदलाला

यशोमती मैया से बोले नंदलाला,
राधा क्यों गोरी मैं क्यों काला,
राधा क्यों गोरी मैं क्यों काला ॥
यशोमती मैया से बोले नंदलाला

← Back to Bhajans

Yashomati Maiya Se Bole Nandlala Lyrics in Hindi & English | Krishna (कृष्ण) Bhajan | VedKosh